— सुभाष चन्द्र
भगवान् राम की आज्ञा से हो रहा,
मंदिर निर्माण है ।
जो असुर चले यज्ञ भंग करने,
होगा उनका समूल नाश,
जब पड़े राम की लाठी ।
जिन्होनें भगवान् राम के भक्तों को गोलियों से भून डाला और उनके नेता मुलायम सिंह ने उस समय कहा था कि “मुसलमानों का भरोसा जीतने के लिए हिन्दुओं पर गोली चलवाना जरूरी था”
मुलायमसिंह के पुत्रअखिलेश कह रहे हैं कि राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में घोटाला हुआ ।
जो केजरीवाल मनमोहन सिंह के 16 मंत्रियों के खिलाफ और शीला दीक्षित के खिलाफ 300 पेज के सबूत लिए फिरते थे, उनका जिक्र करना बंद दिया । वो अब कह रहे हैं कि मंदिर की जमीन में घोटाला हुआ है ।
जो कांग्रेस 10 साल के अपने राज में 12 लाख करोड़ के घोटाले कर गई और RGF में सरकार के 100 करोड़ डकार गई, वो सड़क पर बैठ कर छातियां पीट रही है कि घोटाला हुआ है ।
जिन लोगों ने एक ढेला तक नहीं दिया ‘पी एम् केयर फंड’ और ‘श्रीराम मंदिर निर्माण’ के लिए वो विधवा विलाप कर रहे हैं इन दोनों फंड के पैसे के लिए ।
जिसके गुर्दों में दम हो, वो कोर्ट में जा कर सबूत रखे कि 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में ले कर पैसे का घपला किया गया । इन मूर्खों को पता नहीं है कि मंदिर ट्रस्ट ने सारा लेन देन ऑनलाइन किया है।
सुलतान अंसारी जिन्होंने जमीन बेचीं, उन्होंने अपने तय रेट पर बेचीं । जब तक मंदिर के हक़ में फैसला नहीं आया था और जब मंदिर के हक़ में फैसला आ गया तो अयोध्या में जमीनों की कीमतें आसमान छूने लगीं ।
उस समय बढ़ी कीमतों पर
सुल्तान अंसारी से मंदिर ट्रस्ट ने जमीन ली और भुगतान खातें में
किया । इससे ज्यादा पारदर्शी
सौदा और क्या होगा ।
ये सेकुलर गेंग और कांग्रेस
70 सालों से मंदिर निर्माण के
फैसले को लटकाते रहे और अब सब कुछ होने पर भी चाहते हैं कि मंदिर निर्माण में विघ्न डाल दिया जाये ।
उन्हें पता नहीं, 500 वर्ष बाद ये मंदिर निर्माण भगवान् राम की आज्ञा से ही बन रहा है और इस राम नाम के महान पावन यज्ञ में बाधा डालने जितने भी राक्षस आएंगे, सब मारे जायेंगे ।
उन्हें ये भी नहीं पता कि भाजपा, चाहे सत्ता में रही या ना रही, प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए लड़ती रही ।
जबकि 2017 में अखिलेश ने
कहां थे कि वो विष्णु मंदिर बनाएंगे अब विष्णु भगवान के मंदिर को भूलकर कह रहे है कि भगवान् परशुराम और मंगल पांडेय की मूर्ति लगवायेगें। यानि विष्णु मंदिर को बनाना भूल गया।
वो राम को काल्पनिक कहते हुए ख़ाक हो गए और जिन्होंने ने राम भक्तों पर गोलियां दागी, वो भी मिटटी हुए पड़े ।
निर्लज्ज रामद्रोही लोगों याद रहे, श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन कर रहेगा। बस, जो तुम पर राम की लाठी पड़ी है, उसे याद रखो क्यूंकि ये लाठी तो अभी आगे भी पड़ती रहेगी ।
(सुभाष चन्द्र)
“मैं वंशज श्री राम का”
Views expressed are those of the writer.







