७ वर्ष की सेवा…

— सुभाष चन्द्र.

मोदी जैसा शालीन,सहिष्णु
नेता नहीं कोई,
वो लगा है राष्ट्र निर्माण में,
और विपक्ष लगा है उसे गिराने में —

आज 30 मई है जब 2 वर्ष पहले नरेंद्र
मोदी दूसरी बार प्रधान मंत्री बने -इसके
पहले 26 मई, 2014 को 30 साल में
भाजपा को पूर्ण बहुमत दिला कर वो
प्रधान मंत्री बने थे —

मोदी को देख कर कोई भी समझ
सकता है कि उसके जैसा शालीन
और सहिष्णु व्यक्ति कोई नहीं हो
सकता —

क्या क्या किया प्रधानमंत्री रहते हुए, ये
तो सभी के सामने है लेकिन एक सत्य
है कि कांग्रेस 60 साल के शाशन में
गड्ढे खोदती रही और मोदी उन गड्ढों
को भर रहा है —

कांग्रेस सत्ता से बाहर रह कर भी
विपक्ष के साथ मिल कर 7 साल से
मोदी का विरोध करते हुए गड्ढे ही
खोद रहा है और अंध विरोध में
इतना पगला गए कि देश के दुश्मनों
के भी साथ खड़े हो गए —

समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है
जिसे मोदी की योजनाओं का कुछ
न कुछ लाभ ना मिला हो — एक
बार कल्पना कीजिये कि घर में
बिजली ना हो तो कैसा लगता है –

ये अंधेरा आज़ादी के बाद से देश
के 18 हजार गांवों में था जिन्हें
रोशन किया मोदी के एक अभियान
ने वो भी 1000 दिन में –करोड़ों
गरीब बैंको से जुड़े और आज सीधा
पैसा उन्हें दे कर दलाल बाहर कर
दिए —

करोड़ों परिवारों को खासकर महिला
वर्ग को शौचालय दे कर अद्भुत काम
किया मोदी ने जिस पर ऐसा ध्यान नहीं
दिया गया –लाखों पूर्व सैनिकों को
OROP मिला और देश को भी मोदी
ने सुरक्षित किया —

बंदा प्रधानमंत्री बनने से पहले कहता
था कि दुश्मन को उसी की भाषा में
जवाब देना चाहिए और पाकिस्तान
को 2 बार घर में घुस कर मार आया
मगर निकम्मा विपक्ष सबूत मांगता
रहा –

कांग्रेस राज में 2013 में रफाल
खरीदने के लिए खज़ाना खाली था,
मगर मोदी ने 36 रफाल के साथ साथ
6 लाख करोड़ से ज्यादा के हथियार
सेना को दे दिए —

आज देश में अपने उद्योगों को इतना
काबिल बना दिया कि वो हथियार खुद
बना रहे हैं Make in India कार्यक्रम
में जिसका मज़ाक उड़ाता है विपक्ष-

मैंने मोदी को कभी किसी के लिए
अपशब्द कहते नहीं सुना मगर फिर
भी विपक्ष उसके लिए (खासकर
कांग्रेस नेता) भद्दी से भद्दी गालियां
देते रहे हैं –ये केवल मोदी के लिए
नफरत है –

विपक्ष कोशिश करता रहा कि
अमेरिका मोदी को वीसा ना दे मगर
मोदी में दम था जोअमेरिका तो क्या,
हर देश ने उसकेलिए पलक पावड़े
बिछा दिए —

मोदी ने किसी कौम से भेदभाव नहीं
किया कोई सुविधाओं का लाभ देने
के लिए मगर मुस्लिम बिरादरी हर
योजना का लाभ लेते हुए भी मोदी
को हटाने में लगी है —

मोदी है तो मुमकिन है, ये नारा ऐसे
ही नहीं बना, बस मोदी में विश्वास
रखिये —

मोदी हिन्दू और सनातन धर्म के
लिए एक आशा की किरण है,
हिन्दू जागरण हो रहा है जिसकी
वजह से मोदी है 7 साल से –
ये हिन्दू जागरण करते रहिये –

(सुभाष चन्द्र)
“मैं वंशज श्री राम का”
30/05/2021

Views expressed are those of the writer.

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free